Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी किये गये सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी किये गये सम्मानित
विज्ञापन
  • वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग ने किया सम्मान

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने खेल गांव में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को आज यानी गुरुवार को सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता खेलगांव, रांची में 31 जनवरी को आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में 400 मी. दौड़ (पुरूष) में छावी नागेसिया प्रथम, सिकंदरा गगराई द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार सोमा पूर्ति को मिला। 

वहीं, सीनियर वेटरन 100 मी0 दौड़ (पुरुष) में प्रथम एसके शुक्ला एवं द्वितीय उमेश प्रसाद यादव हुए। जूनियर वेटरन 100 मी. दौड़ (पुरूष) प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम संजय कुमार साह एवं द्वितीय विजेता जयप्रकाश किशन हुए। 5000 मी. दौड़ (पुरूष) में प्रथम स्थान राकेश सिंकू, द्वितीय भानू प्रताप प्रधान एवं तृतीय स्थान सुरेश टेटे को मिला। सीनियर वेटरन 400 मी. चल दौड़ (पुरुष) प्रतिस्पर्धा में प्रथम अर्जुन बड़ाईक एवं द्वितीय विजेता गोरखनाथ यादव रहे। 

वहीं 800 मी. दौड़ (पुरूष) मंं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता क्रमश: छावी नागेसिया, जयदेव मरांडी, मुकेश कुमार बने। सीनियर वेटरन 400 मी. चल दौड़ (महिला) में प्रथम विजेता विनीता मुंडा हुईं। वहीं, 100 मी. दौड़ (महिला) प्रतिस्पर्धा में प्रथम रूपा कुमारी, द्वितीय सरिया सोरेन एवं तृतीय पुष्पा बाखला हुईं। 

1500 मी0 दौड़ (पुरुष) में राकेश सिंकू को प्रथम, छावी नागेसिया को द्वितीय एवं कुमार शशि भूषण को तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं 100 मी. दौड़ (पुरुष) की बात करें तो सिकंदरा गगराई प्रथम एवं छावी नागेसिया द्वितीय हुए। वहीं जूनियर वेटरन 100 मी. दौड़ (महिला) में प्रथम संगीता मुंडु हुईं। इन सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,440