Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवघर : बमबाजी में बम फेंकने वाले की मौत, तीन गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवघर : बमबाजी में बम फेंकने वाले की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन

टीम एबीएन, देवघर/ रांची। देवघर के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत रिखिया थाना क्षेत्र के बेहराबरन में बम फेंकने आये दो अपराधियों में से एक की मौत हो गई है और एक अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अमन कुमार (13), चंदन कुमार (19) और दिनेश यादव (39) भी घायल हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने अपराधियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

अपराधी बिहार के बांका जिले के चन्दन प्रखंड के धोबनी गांव के रहने वाले हैं।
स्थानीय लोगों ने गुरुवार को बताया कि रमेश यादव लीलाबरण बुधवार रात अपनी राशन की दुकान बंद कर घर पहुंचने ही वाला था कि बाइक पर सवार होकर आये दो लोगों ने बम फेंक दिया। बम की आवाज सुनकर उसके परिजन घर से निकले तो अपराधियों ने एक और बम फेंक दिया। इस बमबारी में उसका बेटा चंदन कुमार, भाई दिनेश यादव और भतीजा अमन कुमार घायल हो गए। 

बम मारने के बाद दोनों अपराधी बाइक से भागने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया और बम ब्लास्ट हो गया, जिससे एक अपराधी की मौके पर ही मौत हो गयी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस ने घायल अपराधी को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया। गुरुवर सुबह देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट खुद छानबीन करने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,172