Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एनएसएस के बीआईटी मेसरा के नेतृत्व में निकली प्रभातफेरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एनएसएस के बीआईटी मेसरा के नेतृत्व में निकली प्रभातफेरी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। गणतंत्र दिवस के मौके पर एनएसएस के बीआईटी मेसरा के नेतृत्व में एक प्रभातफेरी की गई, जिसका नेतृत्व डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ संदीप सहदेव, मनोज कुमार, राणा प्रताप मिश्र ने इस प्रभातफेरी जो बीआईटी लालपुर के प्रांगण से प्रातः 7 बजे प्रभारी निदेशक डॉ प्रणव कुमार ने झंडा दिखा कर शुरुआत की। 

प्रभातफेरी का उद्देश्य नारी सम्मान युवाओं में बढ़ती नशाखोरी का प्रभाव था। डंगरा टोली चौक से लालपुर होते हुए बिरसा मुंडा समाधि स्थल तक गया आज के युवा शक्ति इस प्रकार के आयोजन से अपने समाज को सुरक्षित रखने में सहायक हो सकते हैं। यह बात प्रभारी निदेशक डॉ प्रणव कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कही।

 डॉ अभय रंजन ने आज के युवाओं में नसा खुमारी की समस्या पर चिंतन की आवश्कता पर बल देते हुए अपनी बात कही ,नेतृत्व करने वाले ही सामाजिक न्याय की बात करते है और हम युवाओं में नेतृत्व करने की लालसा होनी चाहिये यह बात डॉ प्रदीप मुंडा ने कही इस प्रभातफेरी का युवाओं पर बेहतरीन प्रभाव को हर साल इस प्रकार के आयोजन करने की घोषणा डॉ संदीप सहदेव ने कही। 
इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी राणा प्रताप मिश्र ने दी।

विज्ञापन