टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पीएलएफआई नक्सली संगठन के दो नक्सलियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार उग्रवादियों में लेस्लीगंज निवासी प्रतुल कुमार कच्छप और मनिका निवासी कार दीप उरांव शामिल हैं।
दरअसल लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली जिले की बिंदी रेलवे स्टेशन के निकट किसी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हो रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने एक टीम बनाकर नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने बेंदी स्कूल के पास संदिग्ध अवस्था में दो लोगों को देखा।
पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे। जिसे पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। छानबीन के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्तौल जिंदा गोली समेत नक्सली संगठन पीएलएफआई का पर्चा बरामद हुआ।