Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कटकमसांडी : मां काली मंदिर कंचनपुर छडवा डैम में हुआ भक्ति जागरण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कटकमसांडी : मां काली मंदिर कंचनपुर छडवा डैम में हुआ भक्ति जागरण
विज्ञापन
  • लाखों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु हुए शामिल 
  • गायिका शहनाज अख्तर के भक्ति गीतों से सराबोर हुआ हजारीबाग 

टीम एबीएन, कटकमसांडी। प्रखंड क्षेत्र कंचनपुर मां काली मंदिर छड़वा डैम में मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन महतो और कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में भक्ति जागरण का आयोजन हुआ। नवनिर्मित मां काली मंदिर कंचनपुर छड़वा डैम मां काली की भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, सामूहिक हवन, महायज्ञ, पूणार्हुति, गौदान, अवभृत स्थान, अमृता अभिषेक, महायज्ञ विसर्जन, कन्या ब्राह्मण भोजन, महा भंडारा प्रसाद वितरण के साथ भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया। 

मध्य प्रदेश जबलपुर की मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर ने मां काली मंदिर में आयोजित भक्ति जागरण में जिले तथा अन्य जिले से आए श्रद्धालुओं को अपनी गायिका से लोगों को झूमने से मजबूर कर दी। लाखों की संख्या में आए महिला पुरुष बच्चे तथा जिले भर के गणमान्य  श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेटिंग करके बैठने की व्यवस्था की गई थी।

भक्ति जागरण में पुलिस उप अधीक्षक राजीव कुमार, कटकमसांडी थाना प्रभारी आनंद आजाद, पेलावल ओ पी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह और मां काली मंदिर कंचनपुर छडवा डैम समिति के वालिंटियर ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगे रहे। वहीं जागरण कार्यक्रम में शामिल कटकमसांडी प्रमुख संगीता देवी, समाज सेवी हर्ष अजमेरा, विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, झारखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा, कंचनपुर पंचायत मुखिया, पिंकी राणा, पंचायत समिति सदस्य अंजू बाला देवी, पुर्व मुखिया पन्नू महतो, पुर्व कंडसार पंचायत मुखिया रामकुमार मेहता, विरेन्द्र कुमार उर्फ बिरू, अशोक राणा, पप्पू कुमार, बिनोद कुशवाहा, अनील कुमार कुशवाहा, बिहारी साव, राकेश कुमार, प्रकाश कुशवाहा, बैजनाथ बर्मा, छत्र धारी महतो,  चंदन मेहता,मनोरंजन कुमार, प्रदीप कुमार, आकाश राणा, कृष्णन यादव, अर्जुन यादव, सतीश कुमार, उमेश गुप्ता, विक्रम राणा, विनय कुमार, भोला कुशवाहा, भोला राणा शिवदयाल राणा, अशोक यादव, छोटू राम, कृपाल महतो, अर्जुन कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, पंकज अगेरिया, राजकुमारी देवी, कुशवाहा, पप्पू कुमार, संजय कुमार, संतोष महतो, जीबलाल साव, कामेश्वर साव, किरण देवी, ममता देवी, रीना देवी, बबीता देवी, सोनी देवी, कविता देवी, सरोज देवी, काशी राणा, नरेश कुशवाहा, बुधन महतो, नारायण साव, कैलाश यादव,अहेलिया देवी, उपेन्द्र ठाकुर, दीपक यादव, प्रकाश कुमार उर्फ मानो, दिनेश राणा, कुनाल यादव, जहीर खान, महताब खान, सोनू खान, लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,232