Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : हलका कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ एसीबी के हाथों गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : हलका कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ एसीबी के हाथों गिरफ्तार
विज्ञापन

वर्ष 2023 में एसीबी ने किया पहला ट्रैप  

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने वर्ष 2023 का पहला केस ट्रैप कर लिया है। एसीबी ने लेस्लीगंज(नीलांबर-पीतांबरपुर) अंचल अंतर्गत हल्का नंबर छह के कर्मचारी धीरेन्द्र दीक्षित को दस हजार रूपए रिश्वत लेते  रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। हल्का कर्मचारी जमीन के दाखिल खारिज के एवज में घूस ले रहा था। गिरफ्तार करने के बाद हल्का कर्मचारी को एसीबी कार्यालय लाया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

वर्ष 2023 में एसीबी पलामू ने पहला ट्रैप केस पूरा किया है। वर्ष 2022 में एसीबी ने 12 टै्रप केस को पूरा किया था। इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लेस्लीगंज के पुरनाडीह निवासी रामाशंकर सिंह के द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से आवेदन दिया गया था। इसमें कहा गया था कि इनकी माता ने 27 मई 1998 में ग्राम बैरिया में एक जमीन खरीदी थी। जिसका म्युटेशन नहीं हुआ था। इसका केवाला संख्या 5426 और 5427 है। 

यह लेस्लीगंज ब्लॉक के हल्का नंबर छह में पड़ता है। हल्का छ: के कर्मचारी धीरेन्द्र दीक्षित से मिलने पर उन्होंने कहा कि पहले आनलाइन आवेदन कीजिये।आवेदन करने के बाद रामाशंकर सिंह ने कर्मचारी को दस्तावेज दिया तो कर्मचारी के द्वारा कहा गया कि प्रति केवाला 12 हजार रुपये लगेगा। इस पर रामाशंकर ने कहा कि सरकारी रसीद मिलेगा। इस कर्मचारी ने रसीद देने से मना कर दिया। कहा कि इतना म्युटेशन का पैसा लगता है। दीजिएगा तभी होगा नहीं तो नहीं होगा। 

रामाशंकर सिंह घूस देना नहीं देना चाहता था। उसने इसकी शिकायत एसीबी कार्यालय में किया। इस शिकायत के आलोक में एसीबी द्वारा जांच की गई और कांड दर्ज किया गया। इसके बाद धावादल का गठन कर आरोपी हल्का कर्मचारी धीरेन्द्र दीक्षित को दस हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,957