- संगठन हित में लिये गये कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय
टीम एबीएन, टाटीझरिया। प्रखंड के झरपो पंचायत के देवी मंडप प्रांगण में विश्व हिन्दू परिषद की बैठक किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि मार्गदर्शक के रूप में जिला से आये विहिप प्रांतीय संयोजक दीपक ठाकुर जिला मिलन समरसता प्रमुख प्रदीप सोनी थे। जिन्होंने संगठन को विस्तार हेतु कई मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए चर्चा की।
उक्त स्थल पर विहिप के जिला से आये पदाधिकारी गणों ने टाटीझरिया प्रमुख संयोजक के अनुशंषा पर झरपो पंचायत स्तरीय अध्यक्ष रामविलास वर्णवाल, उपाध्यक्ष संदीप पांडेय, गौरीशंकर प्रसाद, संयोजक पंकज कुमार,धर्म प्रसार प्रमुख पिंटू सोनी सह धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश मिश्रा, सत्संग प्रमुख धर्मेंद्र शास्त्री, अरविंद पांडेय को संगठन मजबूती प्रदान हेतु दायित्व सौपा गया। मौके पर विहिप के संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद गौरव कुमार, सागर पांडेय, सुजीत कुमार, पप्पू पांडेय रिशु वर्णवाल समेत अन्य कई सदस्य गण उपस्थित थे।