Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला : भीषण अगलगी में सदर अस्पताल की कई मशीनें खाक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुमला : भीषण अगलगी में सदर अस्पताल की कई मशीनें खाक
विज्ञापन

टीम एबीएन, गुमला/ रांची। जशपुर रोड स्थित गुमला सदर अस्पताल के डायलिसिस विभाग में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। अस्पताल के लोगों के अनुसार अस्पताल के किडनी डायलिसिस सेंटर में आग की लपटें देखी गई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग और तेजी से फैलने लगी। 

लोगों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने करीब चार-पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि किसी की जान नहीं गई। आग में लाखों रुपयों की मशीनें और सरकारी संपत्ति जलकर राख हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों पता नहीं चल सका है। आशंका जाहिर की जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,543