टीम एबीएन, पलामू/ रांची। गिरिडीह जिले में भीषण सड़क हादसा हो गयी है जहां माल वाहक वाहन और बाइक के बीच भीषण टक्करमें 3 युवकों की मौत हो गई जबकि 1 युवक की गंभीर हालत है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत : मामला जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के डाक बंगला के पास पत्थरघटा गांव का है। यहां माल वाहक वाहन और बाइक की तेज रफ्तार होने की वजह से आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई, 1 युवक की मौत अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में हो गई जबकि 1 युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अगर युवकों ने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच जाती।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन : घटना के बाद मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने गिरिडीह-देवघर रोड को जाम कर प्रदर्शन किया, जिसके कारण सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उचित मुआवजा और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर काफी मशक्कत के सड़क जाम और प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोगों को सड़क से हटाकर यातायात को दुरुस्त कराया।