टीम एबीएन, चरही। चुरचू प्रखण्ड के बहेरा टोला अम्बेडकर भवन के समीप संत शिरोमणि रैदास जयंती मनाने को लेकर रविदास समाज की बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता समाज के मालिक योगेन्द्र राम और संचालन संतोष राम ने की। इस बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि रैदास जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पूजा कोर कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें पूजा समिति अध्यक्ष चंद्रिका राम, सचिव संजय राम, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश दास, महामंत्री शंभु राम, संगठन मंत्री जामुन राम व खैटा राम और मीडिया प्रभारी विजय दास को बनाया गया। बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि इस जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति होंगी।
बैठक में समाज के उप मुखिया बंगाली राम, गणेश राम, पोखन राम, उमेश राम, बालेश्वर राम, जगलाल राम, उपेन्द्र राम, राजकुमार राम, राजेश राम, सोहर राम, छत्रु राम, पेमन राम, चंदर राम सहित कई लोग शामिल थे।