टीम एबीएन, चरही। चरही चौक पर सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 73वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही राष्ट्रीय गान भी गाये। वक्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन एवं उनके कर्म संघर्ष पर प्रकाश डाला।
साथ ही कहा कि इनके द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चल कर राज्य और देश के विकास कार्यों में हाथ बंटाएं ताकि देश में चहुमुखी विकास कर सके।मौके पर लखराज सिंह, भानु प्रताप सिंह, नौशाद आलम, मुस्लिम अंसारी सहित कई लोग शामिल थे।