टीम एबीएन, चरही। चरही तथा चुरचू में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय आयुष मिशन निदेशक विभाग के पत्रांक 1962 (आयुष) के तहत विभिन्न हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर क्षेत्र के कई विद्यालयों में योग शिक्षक ने पांच दिवसीय योग शिविर लगाया। जिसमें प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के शिक्षकों को योग ने योग सिखलाया व बतलाया।
शनिवार को चुरचू उत्क्रमित उच्च विद्यायल और चरही में योग शिक्षक विजय कुमार दास तथा संजीव कुमार सिंह ने योग सिखलाया। जिसमें प्राणायाम, कपालभाति अनुलोम - बिलोम, ध्यान आसन, सूर्य नमस्कार विस्तारपूर्वक बतलाया गया। योग शिक्षक श्री दास ने योग की महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाने का काम किया गया। शिक्षक ने योग से होने वाले फायदे के बारे में बताया गया। साथ ही नियमित योग करने की बात कही गयी।
मौके पर मुख्य रूप से उत्क्रमित उच्च विद्यायल चुरचू में कुल साथ विद्यायल के 14 शिक्षक इस योग शिविर में भाग लिया। जिसमें चांदनी वर्मा शुभाष गुप्ता, बसंत राम, मेघनाथ राम, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार यादव सहित कई शिक्षक आदि शामिल थे।