टीम एबीएन, पलामू/ रांची। प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने आज पर्यावरणविद् कौशल किशोर जायसवाल को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की। कौशल किशोर जायसवाल को वनों पर रक्षाबंधन अभियान, पर्यावरण धर्म का संचालन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पिछले 56 वर्षों से किये गये उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
आयुक्त ने आशा व्यक्त की है कि श्री जायसवाल इसी तरह आगे भी पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने श्री जायसवाल के उज्जवल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना की है। मौके पर छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित जायसवाल आदि उपस्थित थे।