Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : कुमारधुबी बाजार में भीषण आग से कई दुकानें राख

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : कुमारधुबी बाजार में भीषण आग से कई दुकानें राख
विज्ञापन

टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। निरसा विधानसभा क्षेत्र के कुमारधुबी बाजार में रविवार देर रात तकरीबन 1:30 बजे आग लग जाने से कई दुकानें जलकर खाख हो गयी। इस अगलगी में कपड़े की दुकान, फल, सब्जी, पूजा सामग्री व राशन सहित कई अन्य दुकानें चपेट में आ गयी। 

घटना की सूचना पर आसपास के लोग और दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गये। आग पर काबू पाने के लिए लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। धीरे धीरे आग ने भयावह रूप ले लिया। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियों को लगाना पड़ा। सूचना पर स्थानीय मुखिया, कुमारधुबी पुलिस, मैथन पुलिस और एगारकुण्ड बीडीओ मौके पर पहुच स्थिति का जायजा लिया। इस अगलगी में हुए नुकसान का अभी तक ठीक से आकलन नहीं किया जा सका है।

वैसे दुकानों का कहना है कि इसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। घनी आबादी वाले बाजार में लगे बिजली के खम्भों की लंबाई काफी कम होने की वजह से इसपर से गुजरने वाली बिजली की तारे काफी नीचे तक लटकती रहती है। यहां दुकानें प्लास्टिक, बांस और लोहे की सीट के बने हुए हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटना की स्थिति हमेशा बनी रहती है।

विज्ञापन