Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राजधानी में बस पर गोलीबारी, बाल-बाल बचा खलासी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राजधानी में बस पर गोलीबारी, बाल-बाल बचा खलासी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची से गिरिडीह तक चलने वाली पम्मी बस पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की। सदर थाना क्षेत्र के डॉन बॉस्को गली के पास अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस फायरिंग में बस का खलासी बाल-बाल बच गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर पुलिस गोलीबारी की तफ्तीश करने में जुटी हुई है।

बस के खलासी विराज पांडे ने बताया कि वह हर दिन की तरह वह कांटा टोली बस स्टैंड में पैसेंजर को उतार कर, वापस डॉन बॉस्को वाली गली में अपनी बस को लगाने के लिए लौट रहा था। इसी दौरान स्कूल वाली गली के पास हथियारबंद एक युवक ने बस को निशाना बनाते हुए एक फायरिंग की, वहीं दूसरी फायरिंग उसने हवा में की। दो गोली चलाने के बाद गोली चलाने वाला अपराधी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,498