टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। राजधनवार जरीडीह निवासी कमला नेहरु मध्य विद्यालय गिरिडीह के शिक्षक आचार्य श्रीकान्त पाण्डेय और केन्द्रीय विद्यालय मेरू, हजारीबाग के देव कुमार पाण्डेय की मां राजराजेश्वरी देवी (85) का देहावसान आज हुआ। काशी के मणिकर्णिका घाट पर अग्निसंस्कार हुआ। राजेश्वरी देवी झारखंड धाम संस्कृत महाविद्यालय झारखंड के पूर्व प्राचार्य स्व गोविन्द पाण्डेय जी की धर्मपत्नी थी, अपने पीछे बीडीओ, इंजीनियर पोत्र पोत्री सहित भरा-पूरा परिजन छोड़ गयी है।