Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : लोकल बॉडीज इंप्लाईज फेडरेशन नगर पंचायत का सम्मेलन संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : लोकल बॉडीज इंप्लाईज फेडरेशन नगर पंचायत का सम्मेलन संपन्न
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड राज्य लोकल बॉडीज इम्पलाईज फेडरेशन नगर पंचायत कोडरमा का द्वितीय सम्मेलन कोडरमा कोर्ट परिसर में सियाराम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन मे मुख्य वक्ता के रुप मे सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने अपने संबोधन मे बताया कि सरकार श्रम कानूनों का उल्लघंन कर अनुबंध, आऊटसोर्सिंग एंव दैनिक पारिश्रमिक मजदूर-कर्मचारियों का शोषण कर रही है। 

इस अवसर पर मजदूर-कर्मचारी संघ के जिला सचिव दिनेश रविदास ने अपने संबोधन मे बताया कि राज्य में 2 लाख 50 हजार रिक्त पद है। सरकार इन पदों पर स्थाई बहाली न कर अनुबंध एंव आउटसोर्सिंग के नाम पर मजदूरों का शोषण कर रही है। 

सम्मेलन में 9 सदस्यी कमिटी का चुनाव किया गया जिसमे  मुरारी मनोहर यादव अध्यक्ष, सन्नी कुमार सचिव, मनीष कुमार कोषाध्यक्ष, पवन कुमार उपाध्यक्ष, कन्हैया कुमार संयुक्त सचिव के अलावा कौशल कुमार, सूर्यकांत रजक, लिलो देवी एंव संजु देवी कार्यकारिणी समिति के सदस्य चुने गये। सम्मेलन मे मुरारी मनोहर यादव, सियाराम, दीलीप राम, सौरभ कुमार दास, प्रमेश्वर कुमार यादव, बिनोद डोम, अशोक भुइयां, तुलसी दास, राजेश कुमार, मनीष कुमार, कौशल कुमार, अमर कुमार, दिनेश कुमार, मुकेश कुमार, हीरामण भुइयां, कन्हैया कुमार, राधेश्याम दास, पवन कुमार, दीपक रजक, सुनील कुमार, अनिल कुमार, छोटन भुइयां, रवि कुमार, सन्नी कुमार, मीना देवी, विक्की कुमार, टुनवा देवी, बबिता देवी, संजु देवी, मुन्नी देवी, लिलो देवी, अवधेश डोम, संजय रजक, सूर्यकांत रजक, अशोक भुंईया आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,979