Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ढुल्लु महतो की पत्नी ने पुलिस और झारखंड सरकार पर किया केस, जानें क्यों?

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ढुल्लु महतो की पत्नी ने पुलिस और झारखंड सरकार पर किया केस, जानें क्यों?
विज्ञापन

टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने धनबाद पुलिस और झारखंड सरकार के खिलाफ मानवाधिकार हनन का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा की अदालत में दायर किया गया है।

मुकदमे के बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एस एन मुखर्जी और राधेश्याम गोस्वामी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनने के बाद से ढुल्लू महतो को परेशान किया जा रहा है क्योंकि वह (ढुल्लु महतो) भाजपा के विधायक हैं और हमेशा सरकार की नीतियों का विरोध करते रहते हैं। अधिवक्ता ने दावा किया कि सरकार राजनीतिक द्वेष के कारण उन्हें पुराने मामलों में फंसाकर जेल में रखने का काम कर रही है जो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 21 के तहत दिये गये अधिकार का उल्लंघन है।

सावित्री देवी ने आरोप लगाया है कि एसएसपी ने सभी थाना के थाना प्रभारियों को यह निर्देश दिया है कि वह विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ मुकदमा करते रहें और उन्हें जेल में ही रखें जिसके बाद से ही जिले के तमाम थाना प्रभारी विधायक ढुल्लू महतो के पीछे पड़ गये और उन्हें विभिन्न मामलों में फंसा रहे हैं ताकि वह जेल से बाहर ना आ पायें, जो उनकी दैहिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है।

सावित्री ने आरोप लगाया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अरणेश कुमार के मामले में दिये गये दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर पुलिस लगातार उन्हें जेल में रखने के लिए उन्हें रिमांड करवा रही है। सावित्री देवी ने इस पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी व सीबीआई से कराने की प्रार्थना की है। वरिष्ठ अधिवक्ता एसएन मुखर्जी की दलील सुनने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा की अदालत ने ह्यूमन राइट केस पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 23 फरवरी तय की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,234