Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बड़ी खबर : झारखंड के मरीजों मिलेगी एयर एंबुलेंस की सुविधा

बड़ी खबर : झारखंड के मरीजों मिलेगी एयर एंबुलेंस की सुविधा
विज्ञापन
  • सरकारी दर पर मिलेगी सेवा, सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा

टीम एबीएन, रांची। कई बार कुछ गंभीर बीमारियों और एक्सीडेंट के दौरान बेहतर इलाज के लिए मरीजों को राज्य से बाहर भेजने की जरूरत आन पड़ती है। इस दौरान सिर्फ एक ही विकल्प बचता है, वह है एयर एंबुलेंस। लेकिन यह बहुत महंगी सेवा होती है। आम लोग इसका आर्थिक भार नहीं उठा पाते। इस वजह से समुचित इलाज नहीं होने पर मरीज की जान तक चली जाती है। लेकिन सबकुछ ठीक रहा है तो आने वाले दिनों में इस परेशानी से निजात मिलने वाली है।

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के मरीजों के हित में एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में बहुत जल्द एयर एंबुलेंस की सुविधा बहाल की जायेगी। यह सुविधा आमजनों को बिल्कुल सरकारी दर पर उपलब्ध करायी जायेगी। बेहतर इलाज के लिए मरीजों को देश के किसी भी कोने में स्थापित अस्पताल में जाना हो तो वे एयर एंबुलेंस की सुविधा ले सकते हैं।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के मेडिकल सर्किटों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जरूरतमंद मरीजों को जेनेरिक मेडिसिन उपलब्ध कराया जा सके इसके लिए योजना बनायी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि राज्य के सभी जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात रहे 
रांची के जिमखाना क्लब में आयोजित पहले नेफ्रो क्रिटिकल केयर कांफ्रेंस -2023 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सीएम ने कभी नक्सलियों का गढ़ रहे बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र की बातें साझा की। 

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गढ़वा जिला स्थित बूढ़ा पहाड़ गये थे। एक समय ऐसा था जब बूढ़ा पहाड़ नक्सलियों के कब्जे में था। बूढ़ा पहाड़ के नजदीक ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इस पहाड़ में आने-जाने पर मनाही थी। वहां के लोगों को अब तक यह भी पता नहीं कि राज्य में रांची जैसा एक शहर भी है। इस बात से यह समझा जा सकता है कि वहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं की क्या दशा रही होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के कई हिस्सों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अजीम प्रेमजी भी बहुत जल्द हमारे साथ जुड़ने वाले हैं।

 राज्य सरकार ने अजीम प्रेमजी को 300 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है जहां स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज भी स्थापित की जायेगी। अजीम प्रेमजी की संस्था राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य करेगी। स्वास्थ्य त्र में सेवा देने वाली अपोलो सहित कई ऐसे संस्थान हैं जिनकी सेवा झारखंड में लेने निमित्त राज्य सरकार कार्य योजना बना रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,942