टीम एबीएन, टाटीझरिया। टाटीझरिया प्रखंड के झरपो में संचालित शिशु विकास विद्यालय में शनिवार को गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा के अवसर पर विद्यालय का 25वां वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर प्रमुख सह जिला प्रमुख अध्यक्ष संतोष मंडल,जिप सदस्य रामप्रसाद, सांसद प्रतिनिधि मिथलेश पाठक, कैलाश पति सिंह, महेश अग्रवाल, रामप्रसाद कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार पाण्डेय, प्रवील प्रसाद, दशरथ नारायण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, बालेश्वर महतो एवं व्यवस्थापक ज्योतिष पंडा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरकट्ठा विधायक अमित यादव उपस्थित हुए। विधायक ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम होने से बच्चों का मानसिक विकास होता है। बच्चों के अभिभावक शिक्षा दिलाने में कमी ना करें। बेहतर शिक्षा बच्चों को मिले इसके लिए अभिभावक ध्यान दें। टाटीझरिया प्रमुख सह जिला संग अध्यक्ष संतोष मंडल ने कहा कि कम संसाधनों में अभी भी ग्रामिण क्षेत्रों में शिक्षा मिल रहा है इसके लिए विद्यालय प्रबंधन बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम के बाद सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दयाल प्रसाद, सुबोध पंडा, अजय पांडेय, राहुल कुमार, सुरेंद्र राणा, रघुनंदन प्रसाद,गौरी प्रसाद, संतोष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यानंद पांडेय, शिक्षक सुरेश मिश्रा, प्रमोद पांडेय, शिक्षिका गीता रानी, मुस्कान कुमारी, आरती देवी, कुलसुम समेत अन्य थे।