Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कबलासी में हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पेश की साम्प्रदायिक सौहार्द की मिशाल

कबलासी में हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पेश की  साम्प्रदायिक सौहार्द की मिशाल
विज्ञापन

टीम एबीएन, दारू (हज़ारीबाग)। प्रखंड के कबलासी पंचायत में सरस्वती पूजा के दौरान हिन्दू मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा भाईचारगी की अनूठी मिशाल पेश की गई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कबलासी में हर वर्ष सरस्वती पूजा दोनो समुदाय के लोगों के सहयोग से होती रही है पर इस वर्ष विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण देव ने पूजा के दिन बताया कि इस वर्ष सरस्वती पूजा मूर्ति स्थापित कर नही होगी। 

इसके बाद गांव की ही मोहम्मद  मुखिया पति राजेश प्रसाद, अफजल अंसारी, अकबर अंसारी, गौरव मिश्रा, पप्पू साव, मनोज गिरी, चौधरी राणा, अजय गिरी, गणेश गिरी ने मिलकर तुरंत देवकुली से माता की प्रतिमा लाकर विधिवत रूप से पूजा कराई। इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों ने मिलकर पूजा में सहयोग किया। गांव के लोगों ने बताया कि विद्यालय में हर वर्ष प्रतिमा रखकर पूजा होती है जिसमे दोनो समुदाय के लोग मिलकर हमेशा चंदा कर सहयोग करते रहे हैं।

इस वर्ष पूजा नही होने की खबर सुनकर दुख हुआ जिस कारण सब लोगों ने मिलकर आनन फानन में पूजा की ब्यवस्था की। कबलासी के लोगों द्वारा इस तरह की हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल पेश  करने की चर्चा पूरे प्रखंड में हो रही है और लोग इसकी सराहना कर रहे है। माता की प्रतिमा को शनिवार की शाम को विसर्जित कर दिया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.