Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डपोक में जनप्रतिनिधियों ने किया दुगोला कार्यक्रम का उद्घाटन

डपोक में जनप्रतिनिधियों ने किया दुगोला कार्यक्रम का उद्घाटन
विज्ञापन

टीम एबीएन, बरही। प्रखंड अंतर्गत डपोक पंचायत के पांडेय टोला में बाल क्लब के सौजन्य से दुगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय मुखिया इंदिरा देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मो कयूम, सांसद प्रतिनिधि डोमन पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन दास ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं फीता काट कर शुरुआत किया। 

सभी अतिथियों ने सरस्वती पूजा एवं दुगोला पर अपने विचार को रखा। इस दुगोला कार्यक्रम में बिहार छपरा के संदीप लाल सागर एवं बैसाली के छोटू लाल यादव ने रात भर धार्मिक संगीत, प्रवचन सुनाकर पूरे डपोक के लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व जिप प्रतिनिधि मो कयूम ने कहा कि सरस्वती पूजा माता सरस्वती से विद्या प्राप्त करने के लिए किया जाता है। जिसमें विद्या को आधार मानते हुए गायन कला भी मत सरस्वती का एक वरदान माना जाता है।

 मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य उमेश कुमार यादव, बाल क्लब के अध्यक्ष विकाश पांडेय, संजय पांडेय, दिलीप कुमार, कुलदीप कुमार, सुरेन्द्र यादव, अर्जुन पासवान, शिव कुमार, पप्पू पांडे, रंजित पांडे, आकाश पांडेय, धनेश्वर पांडेय, रामेश्वर पांडेय, रामा पांडेय, संजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.