चरही-चुरचू में पांच दिवसीय योग शिविर की शुरुआत

चरही-चुरचू में पांच दिवसीय योग शिविर की शुरुआत
 

टीम एबीएन, चरही। चरही तथा चुरचू में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय आयुष मिशन निदेशक विभाग के पत्रांक 1962 (आयुष) के तहत विभिन्न हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर क्षेत्र के कई विद्यालयों में योग शिक्षक के द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर लगाया गया। जिसमें प्रखंड के उत्क्रमित उच्च  विद्यालयों के शिक्षकों को योग के द्वारा योग सिखलाने व बतलाने का काम किया गया। 

शनिवार को चुरचू  उत्क्रमित उच्च विद्यायल और चरही में योग शिक्षक विजय कुमार दास तथा संजीव कुमार सिंह के द्वारा योग सिखलाया गया। जिसमें प्राणायाम, कपालभाति अनुलोम - बिलोम, ध्यान आसन, सूर्य नमस्कार विस्तार पूर्वक बतलाया गया। योग शिक्षक श्री दास  ने योग की महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाने का काम किया गया। शिक्षक ने योग से होने वाले फायदे के बारे बताया गया। साथ ही नियमित योग करने की बात कही गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से उत्क्रमित उच्च विद्यायल चुरचू में कुल साथ विद्यायल के 14 शिक्षक इस योग शिविर में भाग लिया। जिसमें चांदनी वर्मा शुभाष गुप्ता, बसंत राम, मेघनाथ राम, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार यादव सहित कई शिक्षक आदि शामिल थे।

विज्ञापन

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.