Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : अगलगी में हाजरा हॉस्पिटल के डॉक्टर दंपति समेत पांच की मौत

धनबाद : अगलगी में हाजरा हॉस्पिटल के डॉक्टर दंपति समेत पांच की मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। शहर के जाने-माने हाजरा हॉस्पिटल में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से डॉक्टर दंपति समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार सभी लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है।

जानकारी के अनुसार बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित शहर के जानेमाने हाजरा क्लिनिक एवं अस्पताल में देर रात करीब 1 बजे आग लग गई। जिससे डॉ विकास हाजरा, उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा और उनकी मेड तारा देवी, डॉक्टर का भांजा समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है। 

बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में ही डॉक्टर दंपति का निवास स्थान था। अस्पताल और आवास के बीच कॉरिडोर है, जिसमें लगी आग फैलकर डॉक्टर दंपति के आवास तक पहुंच गई। हादसे के दौरान अस्पताल में मौजूद सभी मरीज सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,956