Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में धूमधाम से मना 74वां गणतंत्र दिवस

डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में धूमधाम से मना 74वां गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज 74वां गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। एलएमसी के अध्यक्ष कपिल देव गिरि ने इस अवसर पर झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के बाद एनसीसी के बच्चों ने झंडे को सलामी दी तथा परेड का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की बैंड पार्टी ने शानदार धुन प्रस्तुत की।

74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  एम के सिन्हा ने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक महत्व वाला है। हमें आजादी कुर्बानियों के बाद मिली है और इसको अक्षुण्ण बनाए रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है। 26 जनवरी को ही संविधान इसलिए लागू हुआ क्योंकि 1930 में 26 जनवरी को ही पूर्ण स्वराज की मांग की गई थी ।श्री सिन्हा ने कहा कि हम अच्छे नागरिक बने लेकिन देश की रक्षा हमारा पहला काम है। उन्होंने लाला लाजपत राय समेत कई क्रांतिकारियों की कहानियां भी सुनाई। 

एल एम सी अध्यक्ष कपिल देव गिरि ने इस अवसर पर बच्चों को शुभ आशीर्वाद दिया और कहा कि वे विद्यालय को प्रदर्शन को देख बहुत प्रसन्न हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विद्यालय झारखंड का सरताज विद्यालय होगा।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सिंधु घाटी की सभ्यता से लेकर आधुनिक भारत तक के सफर को नृत्य नाटिका के रूप में दिखाया। जिसमें सैनिकों के योगदान को विशेष रुप से इंगित किया गया था बच्चों ने इस मौके पर वाद्य संगीत और स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया सभा का संचालन अभिषेक मिश्रा व माही सिंह ने किया। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने वक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,313