टीम एबीएन, पलामू/ रांची। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय एवं डीआईजी कार्यालय परिसर में आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर पलामू जोन के आईजी राज कुमार लकड़ा, उपायुक्त अंजनेयुलू दोड्डे, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रवि आनंद, आयुक्त के सचिव मतियस विजय टोप्पो, अपर समाहर्ता सुरजित कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह, जनसंपर्क उपनिदेशक आनंद, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक शिव नारायण साह, उद्यान पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत, सदर अंचल अधिकारी झुनू मिश्रा सहित आयुक्त कार्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।