टीम एबीएन, पलामू/ रांची। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने आज अपने आवासीय कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के समय आयुक्त के सचिव मतियस विजय टोप्पो, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक शिव नारायण साह, उद्यान पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सहित आयुक्त कार्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।