Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 188
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

अब पांच फरवरी तक बीमा के लिए आवेदन कर सकेंगे पत्रकार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अब पांच फरवरी तक बीमा के लिए आवेदन कर सकेंगे पत्रकार
विज्ञापन
  • झारखण्ड राज्य पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना से अक्षादित होने हेतु अब 5 फरवरी 2023 तक पत्रकार समर्पित कर सकेंगे अपना आवेदन

टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड राज्य में अपनी सेवा देने वाले मीडिया प्रतिनिधियों / पत्रकारों को ग्रुप चिकित्सीय एवं व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना का लाभ उपलब्ध कराने हेतु झारखण्ड राज्य पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना का संचालन राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। 

इस योजना से जुड़ने के लिए पत्रकारों द्वारा आवेदन समर्पित करने हेतु अंतिम तिथि 25 जनवरी 2023 निर्धारित थी जिसे अब बढ़ाकर 5 फरवरी 2023 किया जा रहा है।

अब जो पत्रकार इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे इच्छुक पत्रकार विभागीय वेबसाईट www.prdjharkhand.in में दिये गये Link Jharkhand state Journalist Health Insurance Scheme पर Click कर 5 फरवरी 2023 तक आवेदन समर्पित कर सकते हैं।

विज्ञापन