Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : भाकपा के आइइडी विस्फोट में घायल नाबालिग अस्पताल में

झारखंड : भाकपा के आइइडी विस्फोट में घायल नाबालिग अस्पताल में
विज्ञापन

टीम एबीएन, चाईबासा/ रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

दरअसल, बीते मंगलवार को 13 वर्षीय घायल नाबालिग बाजार जा रहा था। इस दौरान वह भाकपा द्वारा किए गए विस्फोट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में नाबालिग को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना तब हुई जब सीएम हेमंत सोरेन घटनास्थल से करीब 30 से 35 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय चाईबासा में खतियान जोहार यात्रा में हिस्सा लेने से पहले वरिष्ठ जिला अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। 

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर और दिसंबर में जिले में भाकपा (माओवादी) द्वारा किये गये 2 अलग-अलग आईईडी विस्फोटों में 2 ग्रामीण मारे गये थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,345