Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय आयोजन की शुरुआत

रांची : कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय आयोजन की शुरुआत
विज्ञापन
  • पहाड़ी मंदिर स्थित रांची का एकमात्र प्रसिद्ध एवं मनोकामना सिद्ध सरस्वती मंदिर का बसंत पंचमी के अवसर पर चार दिवसीय आयोजन की शुरूआत कलश यात्रा के साथ आज से हुई 

टीम एबीएन, रांची। रांची पहाड़ी मंदिर स्थित सरस्वती मंदिर का तीसरा वार्षिक उत्सव एवं बसंत पंचमी की विशेष पूजा हेतु चार दिवसीय आयोजन की शुरूआत आज कलश यात्रा के साथ हुई कलश यात्रा में 501 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, जिसमे बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं भी सम्मिलित हुए कल 26 जनवरी बसंत पंचमी के दिन प्रात: 11 बजे से मां सरस्वती की पूजा विधि विधान से होगी। 

उसके बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा। 27 जनवरी को  संध्या में 6 बजे से हजारों महिलाओं एवं छात्र छात्राओं द्वारा माता की भव्य आरती एवं भंडारा का आयोजन होगा। साथ हीं कानपुर से आए कलाकारों द्वारा महाकाल सहित अन्य देवी देवताओं की भव्य जीवंत झांकी का प्रदर्शन होगा। 28 जनवरी को प्रात: 10 बजे से हवन पूजन होगा। उसके बाद खिचड़ी भोग के वितरण के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,988