Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू के निर्देशक राहुल शुक्ला की फिल्म उपन्यास से होगी झारखंड फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत

पलामू के निर्देशक राहुल शुक्ला की फिल्म उपन्यास से होगी झारखंड फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत
विज्ञापन
मेदिनीनगर। रांची में आयोजित चौथे झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पलामू के तीन निर्देशकों की दो फिल्में दिखाई जाएगी। यह जानकारी आयोजन समिति के संस्थापक अध्यक्ष ऋषि प्रकाश मिश्र ने दी। उन्होंने कहा कि पलामू के युवा निर्देशक राहुल शुक्ला की फिल्म उपन्यास फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म होगी, जबकि सैकत चट्टोपाध्याय व विनीत चौधरी के निर्देशन में बनी मासूम आर्ट ग्रुप की शार्ट फिल्म थर्ड एंगल की भी स्क्रीनिंग इसी दिन की जाएगी। 29 अक्टूबर के सुबह 11 बजे से उपन्यास फिल्म रांची के आर्यभट्ट आॅडिटोरियम में दिखाई जायेगी। जबकि फिल्म थर्ड एंगल प्रदर्शन दोपहर एक बजे से होगी। श्री मिश्र ने कहा कि पलामू की दो फिल्में एक ही दिन प्रदर्शित होना गौरव की बात है। फिल्म के निर्देशक राहुल शुक्ला तथा सिनेमेटोग्राफर बादल मणि दोनो ही झारखंड के निवासी हैं। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में तथा पलामू में की गई है। फिल्म की मुख्य भूमिका में नदीम खां है, जो पहले मिमी और शूरमा जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं लगान और शूट आउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके आदित्य लखिया ने भी इस फिल्म में अपनी अहम भूमिका निभाई है। पूजा दीक्षित तथा अनुरेखा भगत ने भी इस फिल्म में अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय करती नजर आएंगी। इनके साथ पलामू के सैकत चटर्जी तथा भोजपुरी शॉर्ट फिल्म कोहबर से चर्चा में आए राजू उपाध्याय ने भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे। इसके अलावे जमशेदपुर के कलाकार सौरभ समीर, संजय दत्ता, ज्योति गुप्ता, पलामू के संजीव सिंह, संजीव मिश्र, अविनाश तिवारी आदि भी मौजूद है। श्री शुक्ला ने बताया की फिल्म की पटकथा थ्रिलर उपन्यासकार के जीवन में घटने वाली घटनाओं के इर्द गिर्द घूमती हुई है। उपन्यास फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। मासूम आर्ट ग्रुप के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने बताया कि शॉर्ट फिल्म थर्ड एंगल एक सस्पेंस फिल्म है जिसके माध्यम से समाज को एक संदेश देने की कोशिश की गयी है। इसके निर्देशक सैकत चट्टोपाध्याय व विनीत चौधरी है, पटकथा, कैमरा व संवाद सैकत का ही है। इस फिल्म की शूटिंग पलामू किला में की गयी है। श्री पांडेय ने बताया की इससे पहले फिल्म थर्ड एंगल की स्क्रीनिंग देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी की गयी थी। छह व सात नवंबर को बेंगलुरु में आयोजित इंडियन शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में भी थर्ड एंगल की स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,973