Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में सात दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का समापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में सात दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का समापन
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में आइक्यूएसी के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रथम सत्र में बीएड प्रथम सेमेस्टर के पाठ्यक्रम पर चर्चा की गई। जिसमें महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सौरभ शर्मा एवं मनीष पासवान द्वारा पाठ्यक्रम पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। 

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में महाविद्यालय के बीएड सत्र 2022-24 के प्रशिक्षुओं ने कार्यक्रम का फीडबैक लिया। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ बीसी स्वेन ने सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए नियमित रूप से कक्षाएं करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सौरभ शर्मा ने किया। मौके पर बीएड सत्र 2022-24 के प्रशिक्षु उषा कुमारी, शमा परवीन, ज्योति कुमारी, खुशबू रानी, कविता कुमारी, पूजा कुमारी, विकास कुमार, सौरभ कुमार, धनेश्वर कुमार, राजन कुमार, सूरज कुमार, रंजीत कुमार एवं महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,230