- चाईबासा दौरे में सीएम ने अधिकारियों को दिये निर्देश
टीम एबीएन, चाईबासा/ रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समीक्षा बैठक की। जिसमें सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में तमाम वरीय पदाधिकारी शामिल हुए।
इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को विभागीय कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन नियमानुसार सभी कार्य करे। सभी थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए क्वार्टर बनाने का भी उन्होंने आश्वासन दिया है।
उन्होंने जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल को इसका प्रस्ताव बनाकर भेजने का आदेश दिया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खतियानी जोहार यात्रा में शामिल हुए। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 23 जनवरी को ही चाईबासा पहुंचे थे।