- डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू, रांची में मनी सुभाष जयंती
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उनको याद किया गया। इस अवसर पर नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये।
बच्चों ने नेताजी द्वारा किए गए कार्यों को विशेष रूप से याद किया और उन्हें एक सच्चा देशभक्त बताया। वक्ताओं ने इस अवसर पर नेताजी को एक अभिनय और कविता के द्वारा याद किया। शिक्षक डॉ अनवर सदात और विवेक जायसवाल ने नेताजी के बारे में विस्तार से बताया कि झारखंड में वे किन-किन स्थानों पर रहे और उनका क्या महत्व रहा।
मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षक पशुपतिनाथ झा, संजय सिंह व छात्र मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।