Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टाटीझरिया : शिशु विकास विद्यालय में मनी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टाटीझरिया : शिशु विकास विद्यालय में मनी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
विज्ञापन

टीम एबीएन, टाटीझरिया। प्रखंड क्षेत्र के झरपो स्थित शिशु विकास विद्यालय में वीर सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। विद्यालय के व्यवस्थापक ज्योतिष पंडा, प्रधानाध्यापक सत्यानंद पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, मुस्कान कुमारी, आरती देवी ने सुभाष चंद्रबोस की तस्वीर पर माला पहनाकर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। 

प्रधानाध्यापक सत्यानंद पाण्डेय ने बच्चों से कहा कि सुभाष चंद्र बोस की जीवनी स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कुट्टक गांव में हुआ। उनके पिता जानकीनाथ बोस वकील थे। उनकी माता का नाम प्रभावती था। वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। 

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था। नेताजी सुभाष चंद बोस ने दिया। जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा है। तुम मुझे खून दो मै तुझे आजादी दूंगा का नारा भी इन्होंने दिया  था। 

सुभाष चंद बोस के मन में देशप्रेम, स्वाभिमान और साहस की भावना बचपन से ही बड़ी प्रबल थी देश के वीर देशभक्त सिपाही को बच्चे अनुराधा सुमन, पारुल कुमारी, आकृति कुमारी, दुर्गा कुमारी, सोनपरी, प्रांजल कुमारी, अनु कुमारी, अनमोल कुमारी, रौनक पंडा, सागर कुमार, अंकित कुमार पाण्डेय, आर्यन कुमार सहित सैकड़ों बच्चों ने याद कर नमन किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,915