टीम एबीएन, टाटीझरिया। टाटीझरिया प्रखंड के झरपो मुखिया शिबु प्रसाद सोनी ने आंगनबाड़ी केंद्र - 04 पर पढ़ने वाले बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया।
मुखिया ने बच्चों को ठंड में प्रतिदिन स्वेटर पहन कर आंगनबाड़ी आने की बात कही तथा बच्चों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका नीलम राणा, सहायिका सावित्री देवी, कौलेश्वर मिश्रा, श्याम कुमार शर्मा, बासुदेव महतो, सुरेंद्र राणा समेत अन्य उपस्थित थे।