टीम एबीएन, इचाक। महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के किसान महिला दीदी को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा अलौंजा खुर्द पंचायत भवन में पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका उद्घाटन मुखिया सकेंद्र प्रसाद मेहता एवं उद्यान विभाग के सहायक निदेशिका निकिता कुमारी एवं जीटी भारत के निर्भय कुमार उत्सव कुमार राजीव एवं मनोज जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुखिया जी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्नत खेती एवं वैज्ञानिक तरीके से प्रशिक्षित किसान खेती कर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। सहायक निदेशका निकिता कुमारी ने कहा कि किसान प्रति बंजर भूमि पर केला अमरूद एवं फूलों की खेती कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के डायरेक्टर अंजू देवी, राधा देवी, इंदु कुमारी, उषा देवी, नीतू देवी, सीमा कुमारी, सुमित्रा देवी, सरिता देवी, उषा देवी, मनीता देवी, सविता देवी एवं प्रखंड की दर्जनों महिला शामिल हुए।