Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मुख्यमंत्री की खतियानी जोहार यात्रा सिमडेगा में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मुख्यमंत्री की खतियानी जोहार यात्रा सिमडेगा में
विज्ञापन

टीम एबीएन, सिमडेगा/ रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को सिमडेगा में खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई है। कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री जिलावासियों को करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे, साथ ही परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे। 

खतियानी जोहार यात्रा सोमवार को सिमडेगा के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित होगी। इसमें मुख्यमंत्री सरकार के उद्देश्यों से सिमडेगा की जनता को अवगत करायेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों रुपए की परिसंपत्ति का वितरण करने के साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 63,663