Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

स्वीप कार्यक्रम : जिला प्रशासन एकादश और दिव्यांग एकादश के बीच हुआ क्रिकेट मैच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्वीप कार्यक्रम : जिला प्रशासन एकादश और दिव्यांग एकादश के बीच हुआ क्रिकेट मैच
विज्ञापन

टीम एबीएन, रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 के मद्देनजर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत सोमवार को रामगढ़ शहर अंतर्गत छावनी फुटबॉल मैदान में जिला प्रशासन एकादश एवं दिव्यांग एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। 

इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए दिव्यांग एकादश की टीम ने 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 72 रन बनाये, जिसके जवाब में जिला प्रशासन एकादश ने बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट गवाएं 8 ओवर में 72 रन बनाकर मैच को टाई कर दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा ने दोनों टीमों के कप्तान को ट्रॉफी देकर सम्मानित करने के उपरांत सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करने एवं अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। 

इसके साथ ही निवार्ची पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन, अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद श्री एम एस हरी विजय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्रीमती कनक तिर्की, एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग डॉ असीम कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 73,325