टीम एबीएन, रांची। आदिवासी युवा विकास क्लब के तत्वावधान में रातू के बेलांगी खेल स्टेडियम में 24 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक मनी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
प्रतियोगिता के विजेता को तीन लाख रुपया, उप विजेता को दो लाख रुपए, तृतीय एवं चतुर्थ विजेता को 25 हजार रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जायेगी। प्रतियोगिता की प्रारंभिक मैच हुलहुंडू एफसी और समर एफसी ब्रांबे एवं द्वितीय मैच टाइगर एफसी रानिया और ब्लैक टाइगर रांची के बीच खेला जायेगा। क्लब के संरक्षक विश्राम उरांव ने यह जानकारी दी।