Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मुंबई : उपनगर कुर्ला के एक बाजार की कई दुकानें जलकर खाक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मुंबई : उपनगर कुर्ला के एक बाजार की कई दुकानें जलकर खाक
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुंबई के उपनगर कुर्ला के एक बाजार में आग लगने से करीब 25 दुकानें जलकर खाक हो गयीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 

उन्होंने बताया कि कुर्ला (पश्चिम) में सीएसएमटी रोड पर एक दुकान में रविवार रात करीब सवा 10 बजे आग लग गयी थी, जिसके बाद करीब 25 दुकानें इसकी चपेट में आ गयीं। 

आखिरी सूचना मिलने तक आग पर काबू पाने की कोशिश जारी थी। दुकानों में किसी के फंसे होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,923