Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गाड़ीसाड़म : भक्तों ने श्रमदान कर की दुर्गा मंडप की ढलाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गाड़ीसाड़म : भक्तों ने श्रमदान कर की दुर्गा मंडप की ढलाई
विज्ञापन

टीम एबीएन, दारू (हज़ारीबाग)। कबलासी पंचायत के ग्राम गाड़ी साड़म में मां दुर्गा के भक्तों के हौसला और जुनून देखने लायक है। यहां के भक्त अपने बुलंद हौसले और मेहनत से मां दुर्गा का मंडप निर्माण कर रहे है। इस निर्माण कार्य मे सबसे बड़ी बात यह है कि मुहल्ले के लोग ही बारी बारी से निशुल्क मजदूर और मिस्त्री का काम कर रहे है। 

मुहल्ले के लोग यह खुद तय करते है किस दिन मुहल्ले के पुरुष या महिला श्रमदान कर मंडप निर्माण में सहयोग करेंगे। इनकी मेहनत धीरे धीरे रंग लाती दिख रही है और इसी कड़ी में रविवार को दुर्गा मंडप की ढलाई लोगों के सहयोग से हुआ। यहां के ग्रामीणों का कहना है कि यहां वर्षों पुराना दुर्गा मंडप है जिसे तोड़ कर नया ढंग से बनाया जा रहा है। मंडप निर्माण में यदि लोगों का सहयोग इसी तरह से मिलता रहा तो रामनवमी तक इसे पूर्ण कर एक भव्य यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष रामनवमी में यहां विधिवत रूप से मां दुर्गा की पूजा होती है। 

मंदिर निर्माण में सहयोग करने वालो में छत्रधारी राणा, रमेश राणा, नागेश्वर पासवान, संतोष पासवान, कैलाश प्रजापति, गणेश प्रजापति, सुरेश प्रजापति, मनोज महतो, मुकेश रविदास, संतोष रविदास, दिनेश्वर महतो सहित कई अन्य लोग शामिल है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,489