Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 49
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कलश यात्रा के साथ श्रीश्री 1008 चंडी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कलश यात्रा के साथ श्रीश्री 1008 चंडी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ
विज्ञापन

टीम एबीएन, कटकमसांडी। आज कटकमसांडी प्रखंड के कंचनपुर स्थित छड़वा डैम परिसर में श्रीश्री 1008 चंडी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ काली मंदिर का उद्घाटन सह कलश शोभायात्रा के शुभ अवसर पर दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ  हजारीबाग की तरफ से शरबत का वितरण किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शरबत का आनंद  लिया।

मौके पर दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के जिला अध्यक्ष अमरदीप कुमार, जिला मंत्री रामस्वरूप महतो संरक्षक डॉ गणेश उर्फ ओमप्रकाश सचिव अजय कुमार, सुजीत कुमार पांडे, रोहित प्रसाद सोनी, श्याम कृष्ण देव, अजीत कुमार, सहदेव गुप्ता, सुधीर सोनी, मनीष कुमार, विकास कुमार, उर्मिला कुमारी, ज्योति कुमारी, जया भारती, प्रभावती कुमारी, सूरज कांत देव एवं समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण कुमार, अध्यक्ष मोहन महतो तथा कमेटी के समस्त सदस्यगण एवं काफी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए।

विज्ञापन