टीम एबीएन, टाटीझरिया। डूमर पंचायत के कोल्हू गांव लुकैया आदिवासी टोला में संथाली समुदाय द्वारा बहुत ही धूमधाम से सोहराय पर्व को मनाया गया। जहां के मुख्य अतिथियों में प्रमुख सह जिला प्रमुख संग अध्यक्ष संतोष मंडल, सांसद प्रतिनिधि महेश अग्रवाल डूमर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सुजीत रजक, गौरव पटेल थे। जिनका स्वागत महिलाओं और पुरुषों ने संथाली गीत को गाकर मांदर झाल नगाड़ा के धूम पर खूब नृत्य करते हुए किया।
वहीं उपस्थित मुख्य अतिथि गणों ने भी लोगों के मनोबल को बढ़ाने के लिए साथ मे झूमकर सोहराय पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय मुर्मू, वंशी मांझी, चेतलाल मांझी, लखन मांझी, महावीर मांझी समेत अन्य कई लोग जुटे थे।