Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कारी चट्टान धाम झरपो में काली पूजा करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कारी चट्टान धाम झरपो में काली पूजा करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

संदीप पांडेय

टीम एबीएन, टाटीझरिया। प्रखंड के झरपो कारी झरना चट्टान धाम परिसर में माघी काली पूजा विधिपूर्वक एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई जा रही है। रविवार को मां काली की स्थापित प्रतिमा का विधि-विधान से पूजा और हवन की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। 

पूजा के दौरान बकरे की बलि दी गयी। मां काली की पूजा के लिए आस-पास क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। काली पूजा के अध्यक्ष दयाल प्रसाद एवं सचिव सुरेंद्र राणा की अगुवाई में समिति के सदस्यों ने पूजा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। 

पंडित सुरेश मिश्रा के द्वारा पूजा कराया जा रहा है। माघी काली पूजा को सफल बनाने में सीताराम साव, अनुज मिश्रा, धनेश्वर सिंह, प्रकाश सिंह, नीतु देवी, पिंकी देवी, सरजू प्रसाद, अशोक कुमार, सेवा महतो, बासुदेव महतो, रघुवीर सोनी व अन्य सक्रिय हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,702