टीम एबीएन, हजारीबाग। आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रामनगर उपसमिति का गठन जिला कार्यकारिणी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बृजमोहन प्रसाद पश्चिम मंडल संयोजक श्री विपिन बिहारी पश्चिम मंडल के प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष सत्रूंजय प्रसाद सिन्हा जिला संगठन मंत्री सह प्रदेश सचिव अजय कुमार दक्षिणी मंडल संयोजक अनूप कुमार सिन्हा तथा जिला महामंत्री शशि के उपस्थिति में सर्वसम्मति से श्री नंदकिशोर प्रसाद को अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार उपाध्यक्ष श्री कंचन कश्यप महामंत्री श्री सुनील कुमार सिन्हा कोषाध्यक्ष विकी कुमार सिन्हा को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। जल्दी रामनगर उप समिति का विस्तारित रूप से अध्यक्ष की अध्यक्षता में की जायेगी। आज के इस कार्यक्रम की विधिवत सूचना प्रदेश के उपाध्यक्ष और हजारीबाग जिले के प्रभारी श्री गिरिवर नंदन प्रसाद जी को दी गई है।