Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

नापोकला में काली पूजा महोत्सव का विधायक अंबा प्रसाद ने फीता काटकर किया उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नापोकला में काली पूजा महोत्सव का विधायक अंबा प्रसाद ने फीता काटकर किया उद्घाटन
विज्ञापन
  • नापोकला में नये उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण जल्द होगा शुरू : अंबा प्रसाद

टीम एबीएन, बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के ग्राम नापोकला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी काली पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा काली पूजा महोत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर किया गया।

इस मौके पर विधायक ने मौजूद हजारों की संख्या में ग्रामीणों को काली पूजा की ढेरों शुभकामनाएं दीं और मां काली की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख एवं समृद्धि हेतु प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माँ काली की कृपा से नापो पंचायत में करोड़ों रुपये की लागत से विकास योजनायें शुरू करायी हूं। विधायक ने बताया कि नापोखुर्द से इसको तक लगभग ढाई करोड़ की लागत से पथ निर्माण हो रहा है, इसको गुफा जाने वाली सड़क का कायाकल्प हो गया है।

 उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि आने वाले दिनों में नापोकला में नये उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण और नापोखुर्द में पूरन साहू के घर से मुख्य पथ होते हुए श्मशान घाट तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू होगा। मौके पर विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर कहा कि नदी के पास गार्डवाल का निर्माण यथाशीघ्र कराया जायेगा।

मौके पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, फागू यादव, राम साहू, गणेश यादव, राजकुमार यादव, कौशल साहू समेत भारी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,834