Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बड़कागांव : स्व अताउल्ला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बड़कागांव : स्व अताउल्ला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
विज्ञापन
  • मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत मेहता व जिप सदस्य प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन

टीम एबीएन, बड़कागांव। प्रखंड के सिरमा पंचायत में स्व अताउल्ला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार और जिप सदस्य प्रतिनिधि मो इब्राहिम ने किया। मंच का संचालन जानिसार आलम ने किया। 

उद्घाटन मैच छवनिया और सिरमा के बीच खेला गया। जिसमें छवनिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निधारित 12 ओवर में 79 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं जवाबी पारी खेलते हुए सिरमा टीम ने 67 रन ही बना पाया और 12 रनों से यह मैच छवनिया ने जीत हासिल लिया। शानदार खेल का प्रदर्शन करने को लेकर मैन ऑफ द मैच के कैप्टन बाबू ने दिया गया। 

मौके पर सिरमा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि वसीम फिरोज, समाजसेवी सोनू इराकी, कांग्रेस युवा प्रखंड अध्यक्ष बाबर, सिरमा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इरफान, ओवेश सिद्दीकी, अमानत अली, मोहम्मद अजहर, अफसर रजा, मोहम्मद कलाम, जिया, मनोज कुमार सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,935