टीम एबीएन, कोडरमा/ रांची। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमसोती नाला के पास रविवार की दोपहर दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की झुलसकर मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार गैस टैंकर बिहार से कोडरमा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान कोडरमा घाटी में जमसोती नाला के पास कोडरमा की तरफ से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गयी। घटना के बाद गैस टैंकर के केबिन में आग लग गयी और चालक की मौके पर ही झुलसने से मौत हो गई। इससे रांची पटना रोड पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो घायल : रविवार को ही दिन के 11 बजे कोडरमा घाटी स्थित 9वां माइल के पास कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दो लोग घायल हो गये। घायलों की पहचान इंद्रजीत सिंह (29) निवासी तरनतारन, पंजाब और बृजेश यादव (27) निवासी बलुवाही, यूपी के रूप में हुई है। घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।