Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुड न्यूज : रिम्स को जल्द मिलेंगे 21 नये स्पेशलिस्ट डॉक्टर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुड न्यूज : रिम्स को जल्द मिलेंगे 21 नये स्पेशलिस्ट डॉक्टर
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल रिम्स को तीन नेफ्रोलॉजिस्ट और तीन प्लास्टिक सर्जन समेत 21 नये डॉक्टर मिलने वाले हैं। इसके लिए प्रबंधन ने कार्य शुरू कर दिया है।

इसमें प्लास्टिक सर्जरी तीन, न्यूरोलॉजी दो, मेडिकल ओंकोलॉजी चार, सर्जिकल ओंकोलॉजी दो, नेफ्रोलॉजी तीन, पेडियाट्रिक सर्जरी तीन और नियोनेटोलॉजी तीन एक अन्य शामिल हैं। 21 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए 27 जनवरी को वाक इन इंटरव्यू रखा गया है। इसके बाद 21 सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर रिम्स का हिस्सा बन जायेंगे। इन डॉक्टरों की बहाली तीन साल के लिए होगी। इससे ओपीडी से लेकर इनडोर तक मरीजों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,450